Punjab News: सिनेमाघर में बड़ा हंगामा, फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी से भड़के दर्शक, वीडियो वायरल

Written by

in

लुधियाना – शहर के एक निजी सिनेमाघर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के चलते शो बीच में रुक गया, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और सिनेमाघर में हंगामा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही फिल्म रुकी, कुछ लोग खड़े होकर नारेबाज़ी करने लगे और सीटों पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

इससे अन्य दर्शकों में भी दहशत फैल गई। सिनेमाघर में मौजूद स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन शरारती तत्वों की हरकतों से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को तोड़फोड़ करते और हंगामा मचाते हुए देखा जा सकता है। सिनेमाघर के मालिक ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *