Punjab News: ज़मीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, बेटा घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा: तलवंडी साबो में ज़मीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी, जबकि मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरमीत सिंह और उनके भाई के बीच लंबे समय से ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर गुरमीत सिंह और उनके बेटे पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *