मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावे व आक्षेप

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना और 45-कुटलैहड़  के वर्तमान मतदान केंद्रों में संशोधन/नये मतदान केंद्रों के सृजन के लिए विद्यमान मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि यह सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उपबंध 25 में निहित प्रावधानों के तहत जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित की गई हैं।

यहां रहेगा मतदान केंद्रों की सूचियां का प्रारूप निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रारूप में प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में जन साधारण के निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यदिवस पर इन मतदान केंद्रों की सूचियां के प्रारूप का निरीक्षण किया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप है तो उसे 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *