Donald Trump के 50% Tariff पर भड़के कांग्रेस नेता शशि थरुर, बोले – ‘हमें भी लगाना चाहिए’

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। पहले उन्होंने 25% टैरिफ लगाया था परंतु अब उसको बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद शशि थरुर का बयान भी सामने आया है। शशि थरुर ने कहा है कि यदि अमेरिका हम पर 50% टैरिफ लगाता है तो हमको भी उन पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। सिर्फ ट्रेड के चक्कर में क्यों रिश्ते खराब करने की कोशिश हो रही है। हमारी ओर से रिश्ते खराब नहीं हो रहे अमेरिका की ओर से हो रहे हैं।

ट्रंप के फैसले पर शशि थरुर ने किया पलटवार

कांग्रेस सांसद ने ट्रंप के इस फैसले पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि क्या वो हमारे रिश्तों की वैल्यू नही करते और अगर वो नहीं करते तो हम भी क्यों करें। भारतवासी वहां रह रहे हैं वो आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड हैं। यदि हर चीज 50% मंहगी होगी तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीजों को क्यों खरीदें? ‘

अमेरिकन निर्यात पर भी लगाना चाहिए टैरिफ

शशि थरुर ने कहा है कि यदि ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सके। वहीं दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने उन कदमों के लिए भारत पर एक्स्ट्रा शुल्क लगाया है जो भी कोई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। भारत ने अमेरिका को इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक बताया है और यह साफ कर दिया है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरुरी कदम उठाएगा। आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले भारत पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाने का फैसला किया था परंतु बाद में उसने 7 अगस्त से टैरिफ लगाने का फैसला किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *