उपायुक्त को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारीज ऊना केंद्र की प्रतिनिधियों ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल को राखी बांधी। इस अवसर पर केंद्र की प्रमुख बीके आशा दीदी, बीके बबिता बहन, बीके अवदेश भाई एवं बीके अशोक भाई उपस्थित रहे।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने उपायुक्त को राखी बांधते हुए पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रेम, पवित्रता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उपायुक्त ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की दिशा में संस्था के योगदान की सराहना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *