Punjab News: कांग्रेस के चेयरमैन की गाड़ी पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में आए दिन क्राइम की वारदातों के ग्राफ में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं थाना टिब्बा के अंतगर्त आते इकाले गोपाल नगर चौंक के पास कांग्रेस के मनोयरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन महफूज सलमानी पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार युवकों ने कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने कांग्रेसी नेता की गाड़ी के शीशे तोड़े। घटना के दौरान जब नेता ने अपना लाइसैंस हथियार निकाला तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस नेता की गाड़ी के शीशे टूट गये। मिली जानकारी के अनुसार आज बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना पास लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए महफूज सलमानी ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची। घटना को लेकर महफूज सलमानी ने थाना टिब्बा में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं कांग्रेस नेता से मिली जानकारी के अनुसार वह गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान मुंह ढके बाइक पर सवार 3 युवक आए और उन्होंने महफूज सलमानी की गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहाकि घटना को लेकर अभी कांग्रेस नेता द्वारा कुछ नहीं बताया गया। वहीं उन्होंने कहा कि 7 से 8 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके है। घटना के दौरान कुछ मिनट पहले पीसीआर की टीम मौके पर मौजूद थी। उनके जाने के बाद बाइक सवारों ने दातर से गाड़ी पर हमला किया गया। पुलिस ने कहाकि मामले को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके असल कारणों का पता लगाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *