Punjab News: पूर्व अकाली सरपंच के घर पर बोतलों और पत्थरों से हमला, भतीजे के सीने में लगी गोली, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः रामनगर कॉलोनी में पूर्व अकाली सरपंच कमल बंगाली के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान कमल बंगाली के भतीजे के सीने में गोली लगी। दूसरी ओर बदमाशों ने तलवारों, कांच की बोतलों और पत्थरों से भी घर पर हमला किया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

रामनगर पंचायत के कई बार सरपंच रह चुके कमल बंगाली ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनसे फिरौती मांगी जा रही थी। इस बार भी हमलावर उनके घर आए और धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार लंबे समय से गुंडागर्दी का शिकार हो रहे हैं और रामनगर कॉलोनी के गरीब निवासी भी सुरक्षा की कमी महसूस कर रहे हैं।

घटना के बारे में बताते कमल बंगाली ने बताया कि हमलावर पहले उनके बेटे को निशाना बनाने आए और उस पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की। फिर उनके भतीजे को गोली मार दी गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ बाहरी लोग आकर पूर्व सरपंच के साथ मारपीट में शामिल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बयानों और सबूतों के आधार पर जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *