Kulgam Encounter: 9 दिनों से चल रही भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के अखाल इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ का आज 9वां दिन है। बीती रात भर इलाके में जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाजें आती रही है। इस दौरान सेना के दो जवान भी शहीद हो गए वहीं पिछली रात की गोलीबारी में दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
अब तक इस मुठभेड़ में एक आतंकी का शव भी बरामद हुआ है। वहीं कुल मिलाकर दो जवान शहीद और दस जवान घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, घने जंगल और प्राकृतिक गुफा जैसे ठिकानों का फायदा उठाकर कम से कम तीन या फिर उससे ज्यादा आतंकी अब भी छिपेे हुए हैं। यह मुठभेड़ पिछले कई दशकों में सबसे लंबी चल रही आतंकी विरोधी अभियान बन चुकी है।
Leave a Reply