Punjab News: विधायक Anmol Gagan Mann कमेटी से बाहर, अब इनको मिली जिम्मेदारी

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर, पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान ने भले ही विधायक पद से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है, लेकिन विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी साल 2025-26 से उनकी छुट्‌टी हो गई है। अब उनकी जगह राजपुरा की विधायक नीना मित्तल को कमेटी का शेष समय के लिए सदस्य मनोनीत किया गया। इसी तरह तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत की वजह से खाली हुई एक अन्य कमेटी में कुछ समय पहले मंत्री पद से हटाए गए अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को नामजद किया गया है।

Read In English:-

Anmol Gagan Maan Replaced in Question & References Committee; Neena Mittal and Kuldeep Dhaliwal Appointed

विधानसभा की तरफ से जारी आदेश में लिखा है कि स्पीकर की तरफ से पंजाब विधानसभा के नियम 183 के अधीन यह कार्रवाई की गई है। वहीं, कमेटी में रहते समय के लिए अनमोल गगन मान की जगह नीना मित्तल को मनोनीत किया है। इसी तरह 27 जून 2025 को तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत हो गई थी। इस वजह से कारोबार कमेटी की एक सीट खाली हो गई थी। वहां पर अब कुलदीप सिंह धालीवाल को नियुक्त किया गया। स्पीकर ने विधानसभा के नियम 180(3) के तहत यह कार्रवाई की है।

19 जुलाई को अनमोल गगन मान ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डाली थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।

मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।” जैसे ही इस्तीफा हुआ तो कई तरह के कयास लगाए गए। इसके बाद अगले दिन पार्टी प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा उनके घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अनमोल गगन मान को मना लिया था। फिर अनमोल ने इस्तीफा वापस ले लिया था। अब पार्टी ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *