Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

कपूरथलाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर लोधी कस्बे में पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को काबू किया है। दरअसल, कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव झल्लेवाला के पास पुलिस की गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस शरारती तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि आज जब पुलिस पार्टी ने आरोपी को रोका और उससे पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

गनीमत रही कि पुलिस को कोई गोली नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला कुख्यात गैंगस्टर सुल्तानपुर लोधी के जब्बोवाल गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 5 अलग-अलग मामले दर्ज है। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और पुलिस पर फायरिंग के साथ-साथ कई अन्य मामले भी शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *