तेज रफ्तार Private Bus ने 2 भाइयों को कुचला, Railing से टकराने के बाद लगी आग

Written by

in

राजस्थानः भयानक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 भाइयों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं इस दुर्घटना में एक प्राइवेट बस जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार जालोर के सांचौर में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पहले बाइक सवार 2 भाइयों को कुचल दिया और फिर बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। जिससे बस में आग लग गई।

हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा नेशनल हाईवे-68 पर सुबह करीब 8.45 बजे रणोदर गांव की सीमा पर हुआ। प्राइवेट बस बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जाते हैं। रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की तरफ से आ रही एक बाइक की बस से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। नीचे फंसी बाइक को घसीटते हुए बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *