गुरदासपुरः गांव ठक्कर संधू में जमीनी विवाद के दौरान न्याय न मिलने पर एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर परिवार के साथ पानी वाली टंकी पर चढ़ गया। इस संबंध में जानकारी देते बलविंदर सिंह निवासी ठक्कर संधू ने बताया कि उसका अपने रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। 8 से 10 घरों के नीचे यह जमीन आती थी, लेकिन मेरे अकेले हिस्से की जमीन निकालकर मेरे साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विभिन्न माननीय अदालतों में अपील दायर की है। लेकिन आज जब दूसरी तरफ से प्रशासन को लेकर ज़मीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, तो वह मजबूर होकर अपने परिवार सहित पेट्रोल की बोतल लेकर पानी वाली टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार सहित आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा। इस मामले के लिए जिम्मेदार संबंधित प्रशासन और दूसरा पक्ष होगा। दूसरी ओर परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर हमारे परिवार के साथ अन्याय हुआ तो वह खुद को खत्म कर लेगा। वहीं थाना सेखवां के SHO हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
Punjab News: जमीनी विवाद में इंसाफ को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित, देखें वीडियो

Leave a Reply