Apple Showroom में भारतीय तरीके से Diljit Dosanjh का स्वागत, देखें वीडियो

Written by

in

मशहूर रैपर बिग द प्लग से की मुलाकात

लॉस एंजेलिसः पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी गायकी और एक्टिंग से अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली है। सोमवार को वे अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एप्पल म्यूजिक के स्टूडियो पहुंचे। यह भारतीय संगीत के लिए एक खास मौका था क्योंकि बहुत कम भारतीय कलाकार ही यहां आते हैं। दिलजीत के स्वागत के लिए एप्पल स्टोर के बाहर एक खास रिवाज निभाया गया। स्टूडियो में उनका स्वागत सरसों के तेल से किया गया, जो भारतीय संस्कृति में किसी खास मेहमान को शुभ और मंगलमय आगमन की शुभकामनाएं देने का तरीका है। एप्पल म्यूजिक ने इस परंपरा से न सिर्फ दिलजीत का सम्मान किया, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाया। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका के जाने-माने रैपर बिग द प्लग से भी मुलाकात की। दोनों कलाकारों ने म्यूजिक और कल्चर को लेकर बातचीत की और भविष्य में साथ काम करने के संकेत दिए। दिलजीत की यह मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे उनके फैंस में नई कोलेबोरेशन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं अब कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *