जल्द शादी के बंधन में बंधेगा Sachin Tendulkar का बेटा अर्जुन, इस हसीना से हुई सगाई

Written by

in

मुंबईः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की थी।

सानिया और अर्जुन की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग ही शामिल हुए थे। अर्जुन की दुल्हन सानिया चंदोक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। घई परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सानिया चंदोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं।

सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

वहीं अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *