यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Written by

in

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी नेशनल हाईवे 46 पर ट्रेवल मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 से अधिक यात्री घायल भी हुए है। टक्कर इतनी जोरदार थी की मिनी बस बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-46 पर ट्रेवलर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शुनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे। शनिवार तड़के जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *