ग्रामीणों ने मिलकर बदमाश का किया Murder, पुरानी रंजिश को लेकर की वारदात

Written by

in

जबलपुरः जिले में बीती देर रात ग्रामीणों ने मिलकर एक बदमाश की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना ग्राम रिठौरी की है। आरोपी लक्ष्मण, देवेंद्र बंजारा सहित अन्य ने पुरानी रंजिश का बदला लिया है। खमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, पनागर निवासी रूपेंद्र साहू अपराधी किस्म का व्यक्ति था। उसके खिलाफ अवैध वसूली, हत्या के प्रयास और रुपयों के लिए लोगों को धमकाने सहित अन्य मामलों में 28 अपराध दर्ज थे। उसका रिठौरी, मझगवां, तिलगवां और वर्धा घाट तक आतंक था। रूपेंद्र साहू और उसके दोस्त सतीश कुशवाहा, जित्तू बंजारा एवं दो अन्य ने ग्राम रिठौरी निवासी लक्ष्मण बंजारा पर सितंबर 2024 में हमला किया था। तभी से बंजारा परिवार रूपेंद्र को ठिकाने लगाने की फिराक में था।

बताया जा रहा है कि आरोपी लक्ष्मण बंजारा ने 11 माह बाद बदला लिया है। सितंबर, 2024 में लक्ष्मण बंजारा पर रूपेंद्र साहू और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया था। लक्ष्मण प्रतिदिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल से दूध बांटकर भैसों के लिए दाना खरीदने रांझी चुंगी नाका पर रुका, तभी एक कार आकर रुकी, जिसमें रूपेंद्र साहू, सतीश कुशवाहा, जित्तू बंजारा एवं उसके दो साथी सवार थे। कार से उतरते ही बदमाशों ने लक्ष्मण को घेर लिया और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस हमलावरों को लगातार तलाश रही थी। इस बीच सभी ने जिला छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *