नहीं पेश हुए गायक R-Nait और Gurlej Akhtar, अब इस दिन दर्ज होंगे बयान

जालंधरः गाना “315” को लेकर बढ़े विवाद पर गायक आर नेत और गायिका गुरलेज अख्तर को 16 अगस्त को एसीपी लाइसेंसिंग अमरनाथ के सामने पेश होना था, लेकिन दोनों गायक जालंधर में पुलिस जांच में शामिल नहीं हुए। एसीपी अमरनाथ ने बताया कि उनको बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए। उनको दोबारा आने के लिए कहा गया है। दोनों ने किसी कार्यक्रम के चलते आने में असमर्थता जताई थी।

अब सोमवार को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि सिमरनजीत और अरविंद सिंह ने दोनों कलाकारों पर हाल ही में रिलीज हुए गाने 315 बोर के जरिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और राज्य सरकार के आदेशों, जिसमें गानों में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है की खुली अवहेलना करने का आरोप लगाया था। गाने पर पहले पुलिस में शिकायत हुई थी।

शिकायत में कहा गया है कि ऐसे गाने जो हिंसा, अवैध हथियारों और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, “315” जैसे गाने पंजाब सरकार की आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, जिससे समाज में डर और हिंसा का माहौल बनता है।

करीब 3 मिनट 7 सेकेंड लंबे इस गाने में पंजाबी मॉडल भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते दिखाया गया है। गाने के बोल में 1980 में बनी 315 बोर गन का जिक्र है। इसे यूट्यूब पर अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *