द्वारका एक्सप्रेसवे का लंबा 10.1 किमी लंबा दिल्ली सेक्शन 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह सेक्शन मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी देगा जिसमें यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका कलक्टर बस डिपो शामिल है। इस खंड का 5.9 किमी हिस्सा शिव मूर्ति चौराहे से में द्वारा सेक्टर-21 तक और 4.2 किमी द्वारका सेक्टर-21 दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को कनेक्ट करेगा।देशभर में हम कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ आवागमन की सुविधाएं बढ़ाने में निरंतर जुटे हुए हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12:30 बजे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक और सुगम होगा।https://t.co/rwesnFMgbi pic.twitter.com/DvV0rkNxY6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025
इस परिय़ोजना से दिल्ली में यातायात को आसान बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले मार्च 2024 में पीएम ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किमी लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया था। अर्बन एक्सटेंशन रोड-11 का अलीपुर से दिचाऊं कला सेक्शन, साथ ही बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाली नई सड़कों का निर्माण 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह परियोजना दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड इसके अलावा मुकरबा चौक, धौल कुआं और NH-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात का दबाव कम करेगी। इसके अलावा इससे दिल्ली के बाहरी इलाकों में अच्छी कनेक्टिविटी होगी और यात्रियों के लिए समय की बचत होगी। ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन न सिर्फ स्थानीय यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा बल्कि मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के जरिए भी रेल, मेट्रो और बस सेवाओं को इंटीग्रेट करेगा। UER-II दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को कम करने में भी खास भूमिका निभाएगा। इन परियोजनाओं के लोकापर्ण से दिल्ली एनसीआर में आना जाना आसान होगा और बाकी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।A boost to infrastructure in NCR, in line with our commitment to improve ‘Ease of Living.’ https://t.co/bNbjKFcLIR
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025

Leave a Reply