इस Gang ने ली Elvish Yadav के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, ये वजह आई सामने

Written by

in

गुरुग्रामः यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर आज सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाईं, जिनके खोल पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं। यह गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों, खिड़की और दरवाजों पर लगीं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई।

फायरिंग का पता चलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें तुरंत एल्विश के घर पहुंची। पुलिस ने गोलियों के खोल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि एल्विश को पिछले दिनों में किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक जिस तरीके से फायरिंग की गई है, उससे हमलावरों के प्रोफेशनल शूटर होने का शक है। वहीं अब इस घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने कहा कि एल्विश ने बैटिंग एप प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए, इसलिए उस पर फायरिंग की गई।

पोस्ट में भाऊ गैंग ने लिखा- आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्‌टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्‌टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें। पुलिस अब इस मामले को लेकर और सख्त हो गई है और कार्रवाई को तेज कर दी है।

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था। हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं। उम्मीद है जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *