Pakistan के आर्मी चीफ Asim Munir ने एक बार फिर उगला भारत के लिए जहर

Written by

in

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भारत के खिलाफ गलत बोलने का मौका नहीं छोड़ते। अब तो वो पाकिस्तान की आवाम को बहकाने में लगे हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना से बुरी तरह पिटने के बाद भी शहबाज शरीफ ने मुनीर को प्रमोशन देकर फील्ड मार्शन बना दिया था परंतु आसिम मुनीर का कहना है कि खुदा ने उन्हें रखवाला बनाया है और वह किसी भी पद की चाहत नहीं रखते हैं।

खुद को देश का सेवक मानते हैं

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि – ‘देश के राजनीतिक माहौल में उनकी कोई भी महत्वकंक्षा नहीं है। वो सिर्फ खुद को ही देश का सेवक मानते हैं। जंग मीडिया ग्रूप के कॉलमिस्ट सुहैल वराइच ने शनिवार को एक आर्टिकल में दावा किया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अमेरिका को अपनी यात्रा के बाद बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हाल ही में एक बैठक के दौरान उनसे व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर बात भी की थी’। कॉलमिस्ट ने कहा कि मुनीर ने ब्रुसेल्स में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से यह कहा था कि – खुदा ने मुझे देश का रखवाला बनाया है मैं इसके अलावा किसी अन्य पद की इच्छा नहीं रखता। पाकिस्तान स्थित अखबार के अनुसार, मुनीर ने कहा है कि – ‘मैं एक सिपाही हूं और मेरी सबसे बड़ी इच्छा शहादत है’। पाकिस्तान के सेना प्रमुख का बयान उस समय सामने आया है जब लगातार इस तरह के उदाहरण आ रहे हैं जिनसे यह साफ पता चलता है कि पाकिस्तान की सेना मुल्क में तख्तापलट कर सकती है। ऐसी अटकलों को मुनीर ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। कॉलमिस्ट सुहैल ने शनिवार को कॉलम में लिखा है कि – ‘बातचीत राजनीति से शुरु हुई और खासतौर पर उन अफवाहों पर कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति और पीएम को बदलने की दिशा में काम हो रहा है। जनरल आसिम मुनीर ने ब्रुसेल्स की बैठक में और मेरे साथ दो घंटे की बैठक में साफ तौर पर कहा है कि बदलाव की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं’। आसिम मुनीर ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के नेतृत्व परिवर्तन के ऐसे दावे नागरिक या फिर सैन्य एजेंसियों की ओऱ से नहीं किए गए हैं बल्कि ऐसे लोगों की ओर से किए गए हैं जो देश में राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करना चाहते हैं। पाकिस्तान स्थित डॉन अखबार ने एक मीडिया कॉलम का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत को प्रॉक्सी के इस्तेमाल से पाकिस्तान की शांति को अस्थिर करने के खिलाफ चेतावनी दी थी और अफगानिस्तान को तालिबान को पाकिस्तान में धकेलने के खिलाफ भी चेतावनी दी थी और उन्होंने कहा कि उसका जवाब दिया जाएगा। कॉलमिस्ट ने आगे कहा कि – ‘उन्होंने कहा है कि हमने सालों से अफगानों के लिए रहम और भलाई दिखाई है परंतु उन्हें चुकाने की जगह भारत के साथ मिलकर हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। सुहैल ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को बदलने के मकसद से एक महत्वकांक्षी रोडमैप भी पेश किया है जिसमें माइनिंग सेक्टर में देश की क्षमता को सही तरह से इस्तेमाल न किए जाने का इशारा किया है’। आसिम मुनीर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान के पास रेयर अर्थ मटेरियल का खजाना है। इस खजाने से पाकिस्तान का कर्ज भी कम होगा और पाकिस्तान जल्द ही सबसे समृद्ध समाजों में गिना जाएगा। मुनीर ने रेको दिक माइनिंग प्रोजेक्ट की ओर विशेष तौर पर इशारा करते हुए यह भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगले साल से देश इस प्रोजेक्ट से सलाना कम से कम दो अरब डॉलर का मुनाफा कमा पाएगा। यह आंकड़ा साल-दर साल बढ़ता जाएगा।

अमेरिका और चीन के रिश्तों पर भी बोले मुनीर

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने हवाले से कहा है कि उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखने में विश्वास जताया है। डेली जंग के कॉलमिस्ट ने मुनीर के हवाले से कहा है कि हम एक दोस्त के लिए दूसरे दोस्त की बलि नहीं चढ़ाएंगे। हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान पर मेहरबान भी नजर आए। उन्होंने शहबाज सरकार के साथ एक ऑयल डील का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान के उसके पुराने दोस्त चीन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *