Punjab News: Border इलाके मेंं नशा तस्कर की इमारत पर चली डिच, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर : पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही जंग के तहत ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर इलाके में नशा तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि अटारी बॉर्डर के पास गांव रनगढ़ में रहने वाले जनक सिंह पर पहले ही तीन मामलें दर्ज हैं। आरोपी के परिवार के सदस्यों पर भी केस दर्ज हैं। पुलिस को पीडीपी से शिकायत मिली थी कि वह काले धन से सरकारी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से इमारत बनाने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और यह अमृतसर के नशा तस्करों के खिलाफ छठी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अभी तक अमृतसर ग्रामीण पुलिस 150 किलो हेरोइन पकड़ चुकी है, जबकि लगभग 2 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा नशा तस्करों की लगभग 4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है।

एसएसपी ने कहा कि जनक सिंह हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया है, लेकिन वह फिर काले धन से महल सजाने की कोशिश कर रहा था। यह सब मेहनत-मजदूरी से संभव नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी नशे का धंधा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशों के कारोबार से दूर रहो, मेहनत करो, अच्छा काम करो और अपने परिवार और पंजाब का नाम रोशन करो। यह गुरुओं-पीरों की धरती है, इसे बदनाम न किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *