महिला को Ex-Boyfriend और उसके दोस्तों ने किया अगवा, Gang Rape के बाद मौत के घाट उतारा

Written by

in

कोरबाः जिले में राशन लेने गई महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी भी फरार है।

जानकारी अनुसार, 35 साल की एक महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। उसने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल में ले गया, जिसके बाद उसने अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर दरिंदगी की। जब महिला ने शिकायत की बात कही, तो उन्होंने गमछा से गला घोंटकर मार डाला।

दरअसल, महिला 28 जुलाई को घर से राशन सामग्री लेने के लिए सोसाइटी निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग नहीं मिले, लेकिन जब महिला के आखिरी बार देखे जाने की जानकारी जुटाई गई, तो मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान गांव के रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

इस पूरे मामले में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति के शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जांच पड़ताल के बाद उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिस पर उसने जुर्म स्वीकार किया। मामले में उसके दोस्त संतराम को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *