ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की सामान्य बैठक भारी वर्षा के कारण टल गई है। अब यह बैठक दिनांक 28 अगस्त को अपराह्न 02:00 बजे बी सी ए हाल में होगी। अन्यथा बैठक 20 अगस्त को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष मे होनी थी, लेकिन अभिभावकों की उदासीनता एवं भारी वर्षा के कारण गणपूर्ति कोरम के आभाव मे बैठक न हो पाई। यह जानकारी पी. टी.ए.सचिव डॉ शाम सिंह बैंस ने दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में शामिल होकर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव दें।
राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक अब 28 अगस्त, 2025 को

Leave a Reply