Top Economist ने निकाली Donald Trump पर भड़ास, टैरिफ को बताया मुर्खतापूर्ण कदम

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपने रेसिप्रोकल टैरिफ के गुणगान कर रहे हैं परंतु खुद अमेरिकी अर्थशास्त्री इसकी खुलकर आलोचना भी कर रहे हैं। खासतौर पर उस समय जब अमेरिका ने भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगाया है। इसको लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री और पूर्व संयुक्त राष्ट्र सलाहाकर जैफरी सैक्स (jeffrey sachs) ने ट्रंप टैरिफ को अमेरिका के इतिहास का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बताया है।

ट्रंप ने खुद दिलवाई ब्रिक्स को जीत

ट्रंप टैरिफ को अमेरिकी विदेशी नीति का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बताते हुए अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने तीखी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के द्वारा रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम खुद अमेरिका पर ही उलटा पड़ा है क्योंकि इससे रातोरात ब्रिक्स समूह के देश एकजुट हो गए हैं। जैफरी ने भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच बढ़ते समन्वय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही ब्रिक्स को एक तरह से जीत दिलवाने का काम किया है। जैफरी सैक्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने हाल के फैसलों के कारण भारत का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि इसका परिणाम रणनीतिक और दीर्घकालिक है। भारत एक इस तरह का देश है जिसको अमेरिका बढ़ावा दे रहा है परंतु उसी भारत पर टैरिफ अटैक करने से भरोसा टूट चुका है। जैफरी ने आगे कहा है कि अब भले ही यूएस राष्ट्रपति टैरिफ को हटाने का फैसला क्यों न करें परंतु भारतीयों ने इससे एक सबक तो सीखा है कि आप अमेरिका पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकते। रुसी तेल की खरीद पर भारत ने हाल ही में निशाना साधने वाले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को भी जैफरी ने आड़े हाथ ले लिया है। उनकी आलोचना करते हुए उन्होंने अमेरिकी सीनेट में सबसे खराब सीनेटर बता दिया है। अलास्का ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात को लेकर ग्राहम ने भारत पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा कर दिया था कि रुसी राष्ट्रपति की अलास्का यात्रा ट्रंप द्वारा रुसी तेल खरीदने पर 50% टैरिफ की धमकी के कारण हुई थी। ट्रंप के भारत पर डबल टैरिफ अटैक के बाद से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ये खुद अमेरिका से इसकी आलोचना की जा रही है। जैफरी सैक्स से पहले पूर्व अमेरिकी राजनयिक जैफ्री पायट ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए ट्रंप की स्ट्रेटजी भारत के साथ उनके मजबूर और भरोसेमंद साझेदारी के बिना सफल नहीं होगी। उनका कहना है कि भारत पर 50% टैरिफ लगाने से द्विपक्षीय विश्वास पर भी गहरा असर पड़ा है और इससे विश्वास की बुनियाद को काफी नुकसान भी पहुंचा है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *