नंबर गेम में भले ही विपक्ष पीछे हो परंतु उसने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। खास बात यह रही है कि विपक्ष ने भी दक्षिण भारत से उम्मीदवार उतारा है। ऐसे में इस बार का चुनाव दक्षिण बनाम दक्षिण की तस्वीर पेश करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर नामांकन का कार्यक्रम शेयर किया। विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेता सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में इकट्ठे होंगे। इसके बाद वो सामूहिक तौर पर राज्यसभा महासचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी मोदी के ऑफिस जाएंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।Here is the statement issued by Justice (Retd) B. Sudarshan Reddy garu after filing his nomination as a joint candidate of Opposition parties in the Vice Presidential election to be held on Sept 9th. pic.twitter.com/9QAnuSTBlL
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 21, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन पत्र

नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष-राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत समेत विपक्ष के बड़े नेता इस दौरान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले उम्मीदवार सी.पी राधाकृष्णन ने कल नामांकन दाखिल किया था। सूत्रों की मानें तो सुदर्शन रेड्डी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया है। सेट में 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक शामिल रहे हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी थी।
Leave a Reply