हमले के बाद Delhi CM को मिली Z+Security, 24 घंटे तैनात रहेंगे CRPF जवान

Written by

in

नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा दे दी है। सीएम की सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रूप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए भी तैनात है।

गौरतलब है कि बीते दिन सुबह करीब 8:15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है। उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर में भी पेश किया गया। इसके बाद अब उसको 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।

गुजरात में राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज है हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कोई भी हथियार बरामद नहीं है। इंटेलिजेंस ब्यूरी और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ भी कर रहे हैं। जनसुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते हुए उन पर हमला किया था। इस हमले में चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें भी आई हैं फिलहाल वो घर पर काम कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *