GST बैठक में अहम फैसले, जल्द खत्म होंगे 12% और 18% वाले स्लैब!

बिजनेस: जीएसटी रेट्स को युक्तिसंगत बनाने के चलते मंत्री समूह की आज एक खास बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत अब जीएसटी में दो स्लैब 5% और 18% कर दिए जाएंगे बाकी 12% और 18% को हटा दिया जाएगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय GoM के द्वारा 5, 12, 18 और 28% की मौजूद चार दरों वाली स्ट्रक्चर को 2 स्लैब से बदलने की योजना को स्वीकार कर लिया गया है। 5% अच्छी वस्तुओं और सेवाओं के लिए 18% टैक्स मानक वस्तुओं के लिए ही होगा। इसके अलावा तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स पर 40% हाई रेट लगेगा ऐसे में 12-18% वाले टैक्स स्लैब खत्म होंगे।
पैनल ने यह सिफारिश भी की है कि लक्जरी कारों पर 40% की दर के साथ कर लगाया जाए। यह कर पहले 50 फीसदी से ज्यादा था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह खुद कहा था कि जीएसटी में इस बदलाव के जरिए मिडिल क्लास , किसानों और एमएसएमई को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सरल, पारदर्शी टैक्स स्ट्रक्चर भी मिलेगा।
Leave a Reply