ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब ऊना ने इनरव्हील के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शाल,टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। जबकि कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य जतिंद्र कौर व पूजा कपिला के जन्म दिन पर केक काटा गया। इनर व्हील क्लब ऊना की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि इनर व्हील क्लब अपनी स्थापना से लेकर अभी तक लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऊना जिला में भी इनर व्हील क्लब पिछले तीन दशकों से समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रहा है। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी सामग्री भेंट करना, शिक्षकों का सम्मान करना, जरुरतमंद लोगोंं की मदद करना, पौधारोपण, टै्रफिक प्रबंधन व अन्य सामाजिक विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करना क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की सचिव शोभा सोनी,कैशियर रेखा शर्मा, जतिंद्र कौर,तेजिंद्र कौर,रजिता कसाणा,पूजा कपिला,कमला कंवर, रमा कालिया,अमरजीत बबली, निरुपमा महाजन,रंजना बख्शी,सुनीता शर्मा,अनूपा ठाकुर,मौनिका कौशल,प्रिंयका पुरी उपस्थित रही।

Leave a Reply