मरवाड़ी जंगल में मिली गली सड़ी लाश की पहचान के बाद हत्या की आशंका, मामला दर्ज

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: बीती 17 अगस्त 25 को पुलिस चौकी दौलतपुर को गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी में जंगल में एक सड़ी गली लाश मिली थी जोकि लगभग कंकाल में परिवर्तित हो चुकी थी, और शव की पहचान बाद में मोती लाल निवासी इन्दिरा कॉलोनी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई।जिस की गुमशुदगी पुलिस थाना संसारपुर टैरस पुलिस जिला देहरा के पास दर्ज कराई गई थी।

अब यह मामला पुलिस थाना संसारपुर टैरस पुलिस जिला देहरा के माध्यम से थाना गगरेट में सतीश कुमार पुत्र कंसराज निवासी इन्दिरा कॉलोनी पठानकोट (पंजाब) की शिकायत प्राप्त होने पर वकील सिंह पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी तह0 घनारी जिला ऊना के विरुद्ध आरोप लगाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि इसका भाई मोतीलाल दिनांक 04 अगस्त 25 को शाम के समय घर से दौलतपुर की तरफ गया था । इसके भाई के घर वापिस न आने पर इसकी माता संतोष कुमारी ने 06 अगस्त 25 को पुलिस थाना संसारपुर टैरस में अपने बेटे मोती लाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तथा मोती लाल की लास्ट लोकेशन गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी जिला ऊना की आई थी।

बीती 17 अगस्त 25 को पुलिस चौकी दौलतपुर से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिली है जो लगभग कंकाल में परिवर्तित हो चुकी है । दौराने निरीक्षण परिवारजनों ने उपरोक्त कंकाल मोती लाल का ही है। मृतक के कंकाल का 18 अगस्त 25 को पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज द्वारा करवाया गया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की गई है। सतीश ने आरोप लगाया कि इसे शक है कि इसके भाई की हत्या की गई है।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 वीएनएस के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *