सोनभद्र के Dhandhraul Dam के 16 गेट खुले, बने बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

उत्तरप्रदेश: सोनभद्र धुंधरौल बांध के सभी 16 गेट खोल दिए गए हैं। ऐसे में इसके चलते कई गांवों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। राबर्टसगंज और ओबाना में घरों-सड़कों पर पानी घुस गया है और हालात बेकाबू हो गए हैं। महार्षि शक्ति नगर के मुख्य मार्ग और कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग के द्वारा 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
गौरतलब है कि सोनभद्र में शुक्रवार देर शाम से बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश ने कई जगह जलजमाव के साथ ही बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। दूसरे हिस्सों को छोड़ जिला मुख्यालय के नगरीय हिस्से में ही सड़कों-गलियों पर हुए जलजमाव के साथ ही घरों में घुसे हुए पानी ने हड़कंप मचा दिया है। नगर की शक्ल में तब्दील हुए हाईवे से जुड़े हिस्से से भी आवगमन प्रभावित होने लग गया है। करीबन 24 घंटे से बनी जलजमाव की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी की स्थिति बनी हुई है।
Leave a Reply