Jalandhar News: दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से महिला गायब, बेटी संग आई थी बाजार

जालधरः दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला कैंट बाजार में बेटी के साथ सामान खरीदने आई थी। जहां से महिला गायब हो गई। बेटी ने कहा कि उसने मां रोजी के साथ पिज्जा लिया था। इसके बाद वह उन्हें यह बोलकर चली गई कि वह सब्जी लेकर आती है। इसके बाद वह नहीं आई। बेटी ने बताया कि एक सफेद रंग की कार में कुछ युवक आए और मां के मुंह पर कपड़ा लपेटा और उसे कार में बिठाकर चर्चा रोड की ओर लेकर भाग गए।

लड़की के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना कैंट के प्रभारी और डीएसपी पहुंच गए। उन्होंने लड़की से पूरा मामला जाना और आसपास भी पूछताछ की। इसके बाद आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में महिला खाने पीने की दुकान के पास से ई-रिक्शा पर अकेले सवार होकर चर्च रोड की ओर चली गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर महिला खुद वहां से गई थी तो वह बाजार में अपनी बेटी को छोड़कर क्यों गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की से नंबर लेकर उसके रिश्तेदारों को सूचित किया और साथ ही थाने में पूछताछ के लिए बुला लिया। थाना प्रभारी का कहन है कि जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *