Punjab News: 2 लाख के नकली नोटों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जाली करंसी सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कमलदीप सिंह वासी संत नगर गुरदासपुर और निर्मल सिंह वासी गांव बाशी बसंत कोट थाना कोटली सूरत मल्ही के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 500 रुपए के 2 लाख 3500 रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद हुए हैं।

दीनानगर के डीएसपी राजिंदर सिंह मनहास ने बताया कि गांव तालिबपुर पंडोरी निवासी सुनील कुमार ने थाना दोरांगला पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके सर्किल में शराब ठेकेदार का कारिंदा कमलदीप सिंह जो गांव आदियां में शराब का अहाता चलाता है जाली भारतीय करंसी का इस्तेमाल कर रहा है।

शिकायत पर थाना दोरांगला के एसएचओ बनारसी दास ने कमलदीप सिंह को काबू कर उससे 500 रुपए के 7 जाली नोट बरामद किए। उसके खिलाफ केस दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो कमलदीप सिंह ने बताया कि ये नोट उसने गांव बसंत कोट वासी निर्मल सिंह से लिए हैं। जिसके आधार पर निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर उससे 2 लाख के जाली 500 रुपए के नोट बरामद हुए।

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी। आरोपी निर्मल सिंह अपने गांव में जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे की हत्या के मामले में जेल में बंद था। जबकि अहाता चालक कमलदीप सिंह नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन जेल में था। निर्मल सिंह इस समय पैरोल पर गांव आया हुआ था। कमलदीप सिंह उससे 30 हजार की भारतीय करंसी के बदले 90 हजार रुपए की जाली करंसी ले रहा था और रोजाना किए जाने वाले भुगतान में रकम में जाली करंसी को मिलाकर चला रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *