गणेश प्रतिमा ले जाते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

Written by

in

बुरहानपुरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को ले जाते समय सड़कों पर गड्ढों की वजह से प्रतिमा नीचे गिर गई। इसके नीचे दबने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक, लालबाग रोड पर तुलसी मॉल के पास शनिवार रात करीब 9 बजे शशांक जोशी (26) निवासी खंडवा हाटकेश्वर गणेश मंडल के लोगों के साथ बुरहानपुर प्रतिमा लेने आया हुआ था। प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नाई आवार खंडवा ले जाई जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गड्ढे होने की वजह से प्रतिमा नीचे गिर गई और उसके नीचे शशांक दब गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। वहीं लोगों ने मौके पर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी और हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर और महापौर से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की। बता दें कि दो दिन पहले इच्छापुर रोड पर भी खराब सड़क के कारण गणेश प्रतिमा गिरने की घटना हुई थी। उसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था। इसी बीच यह हादसा हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *