Punjab News: बमियाल में पानी के तेज बहाव से 2 हिस्सों में बंटी सड़क, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार, एक तेज बहाव वाले नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे क्षेत्र की मुख्य संपर्क सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मूसलधार बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि सड़क की नींव तक बह गई और सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बमियाल क्षेत्र में हर साल मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन से मजबूत पुलिया और जल निकासी की पक्की व्यवस्था की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *