इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा क्रिकेट को Bye-Bye, एक्स पर लिखा लंबा चौड़ा Note

Written by

in

खेल: स्टार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के फैंस के लिए अहम खबर सामने आई है। बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस दी है। 37 साल के पुजारा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने क्रिकेटिंग के करियर के बारे में बताया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਚੇਤੇਸ਼ਵਰ ਪੁਜਾਰਾ ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਅਲਵਿਦਾ, ਕੀਤਾ ਸੰਨਿਆਸ ਦਾ ਐਲਾਨ
पोस्ट का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारुपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है’। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर बहुत अच्छा रहा है। पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। पुजारा ने भारत के लिए अपनी आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए हैं। इसके बाद पुजारा की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

हर अच्छी चीज का अंत होगा

चेतेश्वर पुजारा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘जब मैंने क्रिकेट का सफर शुरु किया था तब ये सोचा नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा अनमोल मौके, अनुभव, जीवन का उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार पूरी ताकत लगाना इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है पूरे आभार के साथ मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से सन्यास ले रहा हूं। मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अवसर और समर्थन दिया। इसके अलावा मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजीज और काउंटी क्रिकेट का भी आभारी हूं जिनका प्रतिनिधित्व करना का मौका मुझे मिला। मैं यहां तक अपने गुरुओं, कोचों और मार्गदर्शकों की अमूल्य सीख के बिना नहीं पहुंच पाता उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा’। चेतेश्वर पुजारा ने अपने टीममेट्स, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, एनालिस्ट, लॉजिस्टिक टीम, अंपायर, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर, मीडिया पर्सनल और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं और खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। पुजारा ने अपने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने सालों तक उन पर भरोसा किया और उनके ऑफ-फील्ड कामों का भी ध्यान रखा। चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि इस खेल उन्हें दुनिया भर में घूमने और खेलने का मौका दिया। हर जगह उन्हें फैंस का प्यार मिला है। इसके लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे। पुजारा ने माना है कि यह सफर उनके परिवार के बिना सभंव नहीं था। उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी, बेटी, ससुराल और पूरे परिवार का धन्यवाद दिया है। पुजारा ने लिखा कि परिवार के त्याग और सहयोग ने इस सफर को सार्थक बनाया है। अंत में उन्होंने कहा है कि अब वे जीवन के अगले पड़ाव में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने और उनको प्राथमिकता देना चाहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *