Punjab के युवक की Canada में ट्रक हादसे में मौत, गांव में छाया मातम

Written by

in

मोगाः कनाडा में एक 26 वर्षीय पंजाबी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जाे कि मोगा के गांव घोलियां खुर्द का रहने वाला था। मनदीप की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੋਗਾ ਦੇ 26 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ

जानकारी के अनुसार यह हादसा कनाडा के स्ट्रैथमोर इलाके में हुआ। वहां एक ट्रक के साथ हुई भयंकर टक्कर में मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी, लेकिन तब तक मनदीप दम तोड़ चुका था। मनदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मौत की खबर के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। माता-पिता और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांववासियों का कहना है कि मनदीप कनाडा जाकर परिवार के सपने पूरे करना चाहता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब परिवार अपने बेटे मनदीप का पार्थिव देह भारत लाने में असमर्थ है। परिवार ने पंजाब सरकार और भारतीय दूतावास से गुहार लगाई है कि जल्दी से जल्दी मनदीप का पार्थिव शरीर गांव लाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *