ट्रकों की चपेट मे आने 2 कारों के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

Written by

in

वाहनों को काटकर लोगों को निकाला बाहर

लखनऊः किसान पथ पर अयोध्या रोड के पास अनौरा गांव के सामने 2 ट्रकों के बीच इनोवा और मारुति वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में मुज्जफरनगर का शहजाद (38), किरन यादव पत्नी लालता प्रसाद (38) निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट, लखनऊ और कुन्दन पुत्र लालता प्रसाद (18) निवासी खंडक देवा रोड शामिल हैं। दरअसल, देर रात तेज रफ्तार में ट्रक ने ओवरटेक करते हुए वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा और ओमिनी कार में सवार 13 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष 9 को गंभीर चोंटे आई हैं। हादसा इतना भयावह था कि बीबीडी पुलिस और दमकल कर्मियों को एडवांस रेस्क्यू टेंडर मंगवाना पड़ा। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों कारों को काटकर फंसे लोगों को निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा, जहां सातों को का ईलाज चल रहा है। इनमें कई की हालत नाजुक है। इनोवा सवार लोग कव्वाली का म्यूजिक कंसर्ट चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, इनोवा और वैन किसान पथ के रास्ते कुर्सी रोड की ओर जा रही थीं। माती गांव के पास इनोवा आगे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। तभी पीछे से आई वैन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मारुति और इनोवा दोनों ट्रकों के बीच कुचल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव पहुंचे। कटिंग टू्ल्स से दोनों गाड़ियों की बाडी काटकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 4 को मृत करार दिया, जबकि 9 का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वैन सवार लोग लखनऊ में देवा रोड खंडक गांव के रहने वाले हैं। इनोवा सवार शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, अमरोहा के रहने वाले हैं और कव्वाली आदि संगीत कार्यक्रम करते हैं। वे बिहार के कटिहार स्थित बाबूगंज से कव्वाली कार्यक्रम करके लौट रहे थे। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक ट्रक चालक कन्नौज निवासी सुशील है। मिली जानकारी के अनुसार वह नशे में था, उसने वैन में टक्कर मारी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंदन शाम को साथी के साथ वैन से मां का इलाज कराने के लिए निकला था। मां को जुग्गौर स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक से दवा दिलाकर साथी के साथ लौट रहा था। इस बीच हादसा हो गया। किरन और कुंदन के साथ ही पड़ोसी हिमांशु की सांसें भी थम गईं। तीनों की मौत की खबर से खंडक गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे। कुंदन और हिमांशु के परिवारीजन फूट-फूटकर रो रहे थे। बेटे और पत्नी के शव एक साथ देखते ही कुंदन के पिता लालता प्रसाद की हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों के टूटे हुए परखच्चे‍ फैले पड़े थे। पुलिस ने किसानपथ पर एक ओर बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन रोक दिया। घायलों को कारों से निकालने के बाद क्रेन मंगवाई। क्रेन से दोनों गाड़ियों को मौके से हटवाया गया। रास्ता खुला और करीब डेढ़ घंटे बाद किसान पथ पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका। हादसे के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इनोवा सवार लोग म्यूजिक कंसर्ट चलाते हैं। सभी कव्वाली पेश करते हैं। वे लोग बिहार के कटिहार जनपद के बालूगंज में कव्वाली पेश करने गए थे। मंगलवार को वहां पहुंचे थे। बुधवार को कव्वाली का आयोजन था। कव्वाली पेशकर वहां से शहजाद, राजन उर्फ राजा, तस्लीम, इंतजार, सुशील, शाहरुख और शकील लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक घायलों के परिवारीजनों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सभी लोग बिहार से निकले थे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *