Asia Cup 2025: एक ग्रूप में खेलेंगे India-Pakistan, वसीम अकरम ने दी भारत को Warning

Written by

in

खेल: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रूप में खेलने वाले हैं। उनके साथ ओमान और यूएई भी ग्रूप ए में हैं। 9 सितंबर को शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा इंतजार सबको भारत बनाम पाकिस्तान मैच का है। ऐसे में इस महा-मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने फैंस और क्रिकेटर्स से एक अपील भी की है। जब भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर भिड़ती है तो रोमांच चरम पर होता है। मैदान से लेकर लोगों के घरों तक, माहौल अलग ही हो जाता है। वसीम अकरम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फैंस से अपनी भावनाओं को काबू में रखने की भावुक अपील की है।

‘मुझे भरोसा है’

टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए वसीम अकरम ने यह कहा कि – ‘मुझे भरोसा है कि ये भारत बनाम पाकिस्तान के बाकी मैचों के जैसे ही शानदार होगा मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के प्लेयर्स और फैंस अपनी-अपनी हद में रहेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को दुनिया भर के अरबों लोग देखते हैं मैं चाहता हूं कि मैच के दौरान प्लेयर्स और दर्शक अनुशासन दिखाए। अकरम ने माना है कि अभी भारतीय टीम मजबूत है और उन्होंने टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना है’। एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। अकरम का यह मानना है कि पाकिस्तान को बाबर आजम की कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि – व्यक्तिगत तौर पर मैं टीम में बाबर को देखना चाहता था लेकिन वह चुने नहीं गए। अब टीम में चुने गए प्लेयर्स को आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।गौरतलब है कि एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

दुबई में खेला जाएगा मैच

एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरु हो जाएगा। दोनों के बीच में टूर्नामेंट में कुल 3 मैच हो सकते हैं। एक मैच तय है और यदि दोनों सुपर 4 में पहुंची तो 2 और यदि दोनों फाइनल तक गई तो फिर 15 दिनों के यदि हमें 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान देखने को मिलेगा।

भारत के लिए खेलेंगे ये प्लेयर

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान के लिए खेलेंगे ये प्लेयर

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *