Punjab News: धुस्सी बांध टूटने से बाढ़ की चपेट में आए कई गांव, देखें वीडियो

होशियारपुरः ब्यास नदी में तेज़ हवाओं के कारण मुकेरियां के गांव मौटला के पास धुसी बांध टूट गया और हल्द जनारदन, मौटला, महितापुर आदि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लोगों को बचाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाबा दीप सोसाइटी द्वारा लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। ब्यास में पानी के लगातार आने के कारण कमजोर धुसी बांध टूट गया, जिससे मुकेरियां के कई गांव इस समय पानी की लपेट में हैं। यदि ब्यास में पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा तो मुकेरियां, टांडा और दसूहा के कई गांव 2023 की तरह बाढ़ की मार झेलेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *