बोरे में बंद मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Written by

in

रायपुरः शहर के उरला थाना इलाके में बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना किया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है। वह उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *