Asia Cup से पहले BCCI को झटका, Dream-11 ने 358 Crores का Contract तोड़ा

Written by

in

नई दिल्लीः एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है। Dream-11 ने बीसीसीआई को ये सूचित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को अब स्पॉन्सर नहीं करेगा। संसद ने हाल ही में प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया है। इस बिल के तहत भारत में रियम मनी गेमिंग पर रोक लग गई है, जिसके कारण ड्रीम-11 का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एशिया कप 2025 से पहले ड्रीम-11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी जानकारी दी।

बिल में ड्रीम-11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया है। ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में 3 साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ड्रीम-11 इस डील के तहत BCCI को हर घरेलू मैच के लिए 3 करोड़ रुपए देता था। विदेशों में खेले गए हर मैच के लिए BCCI को 1 करोड़ रुपए मिलते थे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद BCCI अब नए स्पॉन्सर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बावजूद ड्रीम11 को किसी तरह का जुर्माना नहीं भरना होगा। कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि अगर भारत सरकार के नए कानून से कंपनी के मुख्य बिजनेस पर असर पड़ता है, तो कंपनी बोर्ड को कोई पेनल्टी नहीं देगी। ड्रीम11 की शुरुआत 18 साल पहले हुई थी और आज इसकी वैल्यू लगभग 8 बिलियन डॉलर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *