Punjab News: लाइटों पर खड़ी गाड़ियों में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

ज़ीरकपुरः जिले के पटियाला लाइट पॉइंट पर सड़क हादसा हो गया। जहां सुबह करीब 6 बजे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने लाल बत्ती पर खड़ी 2 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में 2 गाड़ियों के चालकों को मामूली चोटें आईं। वहीं घटना में घायल तेज़ रफ़्तार कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार चालकों ने बताया कि वह पटियाला लाइट पॉइंट पर ग्रीन लाइट होने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से एक तेज़ रफ़्तार कार आई और उनकी खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। चालकों का कहना है कि कार चालक चालक नशे में था, जिसके कारण कार नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ियों के चालकों ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *