मशहूर Actor और BJP नेता का निधन, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

Written by

in

बॉलीवुड: मशहूर एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का निधन हो गया है। आज सुबह 11:35 बजे उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जॉय बनर्जी को डायबिटीज और सीओपीडी की शिकायत थी। 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था परंतु फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। सोमवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਬੰਗਾਲੀ ਅਦਾਕਾਰ ਅਤੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਜੌਏ ਬੈਨਰਜੀ ਦਾ 62 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਦੇਹਾਂਤ

राजनीति भी जाना-माना नाम थे जॉय बनर्जी

जॉय बनर्जी सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि राजनीति जगत में भी प्रचलित थे। दो बार वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सांसदी चुनाव भी लड़ चुके थे। जॉय बनर्जी लंबे समय से क्रोनिक ओब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी की सीओपीडी से पीड़ित थे और उन्हें डायबिटीज की भी समस्या थी। 15 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया परंतु फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। घर जाने के बाद उनकी हालत फिर बिगड़ी और उन्हें 17 अगस्त को फिर भर्ती करवाया गया और वेंटिलेटर पर रख दिया गया। आज सुबह उनका निधन हो गया। जॉय बनर्जी जाने-माने बंगाली एक्टर और बीजेपी नेता थे। वह बीजेपी की टिकट पर दो बार सांसदी का चुनाव लड़ चुके थे। उनका जन्म 23 मई 1963 को हुआ था। जॉय बनर्जी ने चर्चित फिल्म अपरुपा से अपने एक्टिंग करियर शुरु किया था। पहली ही फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे मिलन तिथि, अभागिनी, हीरक जयंती, जीवन मरण, तुमि कर, दीपशिखा और पेन्नम कोलकाता में भी नजर आए थे।

फिल्मों से बना ली थी दूरी

पिछले कुछ सालों से वह किसी भी फिल्म में नहीं दिखे। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूर बना ली और राजनीति क्षेत्र में एक्टिव हो गए। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों में शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2019 में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद के खिलाफ फिर बीजेपी की टिकट से भी चुनाव लड़ा। दोनों ही बार उन्हें हार से जूझना पड़ा और फिर 2021 में उन्होंने राजनीति से भी दूरी बना ली। उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया कि वह बीजेपी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *