मुख्यमंत्री कर रहे राहत कार्यों की निगरानी, ऊना विस में सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार समूचा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों में सक्रियता से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सोमवार को नगर परिषद ऊना तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

श्री रायजादा ने विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उनके त्वरित समाधान और सहायता सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया।
श्री रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *