सबसे पहले आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा को जबरन बाहर निकाला गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में पार्षद द्वारा किसी बात को लेकर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान टाउन हॉल में निगम के मार्शल उन्हें खींचने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई और पार्षद को पकड़ कर बाहर निकल दिया गया। इस घटना ने चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब के राजनीति खेमों में गर्मी बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह घटना किस ओर नया मोड़ लेती है। दरअसल, आप और कांग्रेस ने मेयर व अधिकारियों को कई मुद्दों पर घेर लिया, जिससे हंगामा हो गया। बैठक के दौरान मेयर कुलदीप कुमार टिटा ने कहा कि SC वर्ग की बात नहीं सुनी जाती और उन्हें पीछे रखा जा रहा है। यह सुनकर बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर खड़े हुए और ऐतराज जताने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। गालियां बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर की तरफ से निकाली गईं। इस दौरान सदन में शोर-शराबा बढ़ गया और कई महिलाएं बैठक छोड़कर चली गईं। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। बैठक में कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत ने बिना टेंडर के कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा उठाया, जिस पर भी हंगामा हुआ।निगम की बैठक में हुआ भारी हंगामा, आप पार्षद को सदन से निकाला बाहरhttps://t.co/tkdjd0KIuQ#AshnoorKaur #दहेज_लालचीके_मत_ब्याहो_बेटी #RaviMohan pic.twitter.com/ez2Or7YO4l
— Encounter India (@Encounter_India) August 26, 2025
निगम की बैठक में हुआ भारी हंगामा, आप पार्षद को सदन से निकाला बाहर, देखें वीडियो

चंडीगढ़: आज नगर निगम की सदन की बैठक में जमकर हंगामा होने की खबर है। जानकरी के अनुसार आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन में वोटिंग की डिमांड कर रहे थे, तो मेयर ने मार्शल को बुलाकर उनको सदन से बाहर फिंकवा दिया।
Leave a Reply