Haryana News: जंगल में गली सड़ी हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः चंडीगढ़ और पंचकूला के बॉर्डर के समीप मोटर मार्केट के पास एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब पुलिस पहुंची तो करीब 2 घंटे तक चंडीगढ़ पंचकूला दोनों पुलिस एरिया को लेकर उलझती रही और आखिर में चंडीगढ़ और पंचकूला के दोनों एरिया के एसडीएम और तहसीलदार को बुलाया गया और पंचकूला के एरिया होने के चलते पंचकूला पुलिस ने जांच शुरू की। चंडीगढ़ मणिमाजरा के एसएचओ मनिंदर सिंह और मनसा देवी के एसएचओ और सेक्टर-7 के एसएचओ राहुल और सीआइए व क्राइम की टीमें मौके पर पहुंचे।

मृतक की बहन डॉली ने बताया कि उसका भाई रमेश (25) जोकि हमारे साथ शिमला में रहता है, कार ड्राइवर था और अपने दो दोस्तों के साथ चंडीगढ़ अपनी गाड़ी ठीक करवाने मणिमाजरा मोटर मार्केट आया था। मृतका के बहन डॉली ने आरोप लगाते हुए कहा कि मणिमाजरा के पुलिस स्टेशन में हम शाम को गए थे और मणिमाजरा पुलिस वालों ने कहा कि आपका भाई शिमला से गायब हुआ है। वहीं पर रिपोर्ट करवाओ। मृतका की बहन ने बताया कि उसी के एक दोस्त ने फोन करके बताया कि आप मणिमाजरा के बिजली दफ्तर के पास जंगल में जाओ वहीं आपका भाई है। जब बहनों ने जाकर देखा तो मृतका रमेश की लाश के ऊपर कीड़े फैले हुए थे और लाश काफी गली सड़ी हुई थी। मौके पर मृतका की बहन डॉली ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मणिमाजरा और मनसा देवी पुलिस पहुंची।

आरोप है कि पुलिस एरिया को लेकर दो घंटे तक उलझती रही। आखिरकार मौके पर दोनों एरिया के तहसीलदार को बुलाया गया और पंचकूला का एरिया चलते मनसा देवी स्टेशन ने जांच शुरू कर दी। मौके पर पंचकूला की डीसीपी श्रुति गुप्ता, एसएचओ मनसा देवी, एसएचओ सेक्टर 7 राहुल कुमार, सीन ऑफ क्राइम की टीम और क्राइम ब्रांच के एसएचओ प्रीतम सिंह पहुंचे। बॉडी के पास से कुछ पैकेट भी पुलिस ने कब्जे में लिए है। वह पैकेट किस चीज के है। वो जांच का विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *