फिर तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-1 की लीड दिलवा दी। इसके कुछ मिनट के बाद ही चेन बेनहाई की ओर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। गाओ जिशेंग ने तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल दागा जिसके कारण स्कोर 3-3 हो गया। फिर चौथे और आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-3 की निर्णायक लीड दिलवाई गई।to begin! India beat China in a closely contested match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar, 2025. 4-3 #HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/tEJbdlBUTT
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025
India vs China Asia Cup में भारत की जीत, कैप्टन Harmanpreet Singh ने मारी बाजी

खेल: भारतीय हॉकी टीम की ओर से एशिया कप 2025 का आगाज जीत के साथ हुआ है। 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीस सिंह ने तीन गोल दागे वहीं जुगराज सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से दु शिंहाओ , चेन बेनहाई और गाओ जिशेंग भी गोल करने में सफल रहे। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले के लिए 31 अगस्त को जापान का सामना करेगी।
मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम चीन पर हावी हो गई परंतु वो कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरी ओर दु शिंहाओ ने खेल के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके चीन की टीम को 1-0 की लीड दिलवा दी। इसके बाद दूसरे क्वार्ट्स के तीसरे मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम को बराबरी दिलवाई। ऐसे ही क्वार्टर के पांचवे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल लिया ऐसे में भारत ने 2-1 की लीड ली और हाफटाइम तक यही स्कोर रहा।
Leave a Reply