Jalandhar News: कार लूट कर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर(ens): कमिश्नरेट पुलिस ने चिक-चिक हाउस के पास बंदूक के बल पर गाड़ी लूट भागने वाले लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो गाड़ियां और हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह उर्फ मनी, निवासी बुड्ढा और हजूर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनी गोली लगने के कारण अस्पताल में इलाज दौरान भर्ती है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 28 अगस्त को थाना डिवीजन नंबर 2 में इस लुटेरे परमजीत सिंह नामक युवक से पिस्तौल के बल पर कार लूटकर ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत पुरी, एसीपी परमजीत सिंह और एसीपी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस पार्टी ने रईया से अमृतसर की ओर जाते लूटी हुई बीट कार और एक सेंट्रो कार को देखा। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागते समय पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो मनजोत सिंह उर्फ मनी घायल हो गया, जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। इसी दौरान पुलिस ने उसके दूसरे साथी हजूर सिंह उर्फ मानव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीपी ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और उनसे अन्य वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *