Punjab News: Helicopter से बाढ़ प्रभावित गांवों में Food Packet वितरित, पुलिस-सेना का संयुक्त अभियान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जिला पुलिस प्रमुख श्री मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सेना ने शुक्रवार को संयुक्त राहत अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हजारों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। सड़कों और अन्य यातायात साधनों के बंद हो जाने के कारण प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से फूड पैकेटों की एयर ड्रॉपिंग की। गोनेवाल, माथीवाल, शहज़ादा, जट्टा, पेशिया, तालिबपुर, निशोक, सिंगोक, घगर, ननाल सोहल और आबादी चंडीगढ़ जैसे गांवों में बड़ी संख्या में परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।

अचानक आई इस आपदा में फंसे लोगों के लिए भोजन पैकेट किसी वरदान से कम नहीं रहे। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को तत्काल मदद मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डीपीओ मनिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन और सेना हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *