Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत अमृतसर जिले में छेहर्ता क्षेत्र के गुरु की वडाली गांव में नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ लाडी के घर पर पीला पंजा चला ध्वस्त कर दिया गया। संदीप सिंह उर्फ लाडी लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ अब तक 9 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। यह कार्रवाई अमृतसर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने डीसीपी आलम विजै सिंह की अगुवाई में की।

इस मौके पर डीसीपी आलम विजै सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से खड़ी की गई नामी और बेनामी जायदादों को या तो सरकार जब्त करेगी या ध्वस्त कर देगी। डीसीपी ने जनता से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *